BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

लडभड़ोल से संधोल के लिए शुरू हुई दो बसें

 



लडभड़ोल : (मिन्टूं शर्मा) लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों के लिए  आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद लडभड़ोल क्षेत्र आखिरकार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल से सीधी बस सेवा से जुड़ गया है। इस महत्वपूर्ण जानकारी हमें जोगिंदरनगर कांग्रेस के सचिव जीवन ठाकुर व धर्मपुर के   विधायक चंद्रशेखर पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर  पंचायत प्रधान संजय चौहान द्वारा मेहनत रंग लाई ।कई वर्षों के इंतजार के बाद सेवा शुरू।अब संधोल तक जाएगी। दूसरी बस, जो दोपहर 12:30 बजे बैजनाथ से चलती थी और लगभग 3 बजे सांढापत्तन पहुंचती थी, अब उसे भी संधोल तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, वापसी यात्रा में लगने वाले समय को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहले यह बसें सुबह 10:15 बजे और शाम 3 बजे सांढापत्तन से बैजनाथ के लिए रवाना होती थीं, लेकिन अब संधोल तक जाने से इनके समय में बदलाव संभव है, जिसका असर नियमित यात्रियों पर भी पड़ सकता है।स्थानीय लोगों के लिए राहत ईस नई बस सेवा से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब तक उन्हें संधोल तक जाने के लिए निजी गाड़ियों। पर निर्भर रहना पड़ता था, जो महंगा साबित हो रहा था। अब, सरकारी बस सेवा शुरू होने से लोग सस्ती और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे।क्षेत्र के लोगों ने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

Comments