BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

त्रिवेणी महिला मंडल ऊटपुर के भवन निर्माण को देंगे समुचित धनराशि-प्रकाश राणा त्रिवेणी महिला मंडल ऊटपुर के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से की मुलाकात, गतिविधियां चलाने को दिये 25 हजार

 


लडभड़ोल, 03 जुलाई-जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि त्रिवेणी महिला मंडल ऊटपुर के भवन निर्माण के लिए समुचित धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। उन्होने महिला मंडल प्रतिनिधियों से महिला मंडल के नाम जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि भवन निर्माण को जल्द से जल्द धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके। प्रकाश राणा आज उनके निवास स्थान गोलवां में त्रिवेणी महिला मंडल की प्रधान पवना देवी की अगुवाई में मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महिल मोर्चा की सदस्य रीमा राणा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
उन्होने ऊटपुर पंचायत के अंतर्गत नवगठित त्रिवेणी महिला मंडल ऊटपुर को बधाई दी तथा कहा कि लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत संभवत: अब तक का गठित सबसे बड़ा महिला मंडल है जिसमें वर्तमान में 74 सदस्य हैं। उन्होने महिला मंडल से अपनी सदस्यता को आने वाले समय में 100 तक करने का भी आहवान किया। साथ ही कहा कि महिला मंडल भवन निर्माण के लिए उनके पास धन की कोई कमी नहीं है तथा जमीन उपलब्ध हो जाने पर भवन निर्माण को धनराशि मुहैया करवा दी जाएगी।
विधायक प्रकाश राणा ने नवगठित त्रिवेणी महिला मंडल को अपनी गतिविधियां चलाने के लिए 25 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।
महिला मंडल की प्रधान पवना देवी ने विधायक प्रकाश राणा द्वारा प्रारंभिक तौर पर 25 हजार रूपये देने के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि जल्द ही महिला मंडल के नाम जमीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।


 

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :-82196-29393 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments