BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

भारत और प्रदेश सरकार द्वारा जारी होम आइसोलेशन किटों को विधायक प्रकाश राणा, ठाकुर गुलाब सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल और चेयरमैन मिल्कफेड निहाल सिंह द्वारा जारी किया वितरण!


 आज जोगिंदर नगर में भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी होम आइसोलेशन किट जो कि covid 19  मरीजों के लिए जारी की गई हैं उसका जोगिंदर नगर मे माननीय विधायक जोगिंदर नगर श्री प्रकाश राणा जी,चेयरमैन मिल्क फेड श्री निहाल सिंह जी,पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह जी व मण्डल अध्यक्ष श्री पंकज जम्वाल द्वारा सुभारम्भ  किया गया। एस डी एम अमित मेहरा बी डी ओ विवेक चौहान जी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी व प्रदेश सरकार का इस महामारी से निपटने के लिए उनके सहयोग व आशीर्वाद के लिए धन्यवाद किया। और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग व आशीर्वाद सरकार का जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिये मिलता रहेगा।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments

Post a Comment