BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

दुखद समाचार! बहुचर्चित हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की 9 साल की बेटी का हुआ निधन!


"दिन के उजालों में जो मेरा साया ढूंढती थी, मेरे साथ सदा  रहने का वादा करती थी किंतु आज अँधेरी रात में बेपरवाह हो गयी.....😢😢😢😢😢 

आ अब लौट भी आ....😢😢"- 

जी हां यह शब्द हैं एक पिता के जो अपनी मासूम बच्ची की मृत्यु पर आंसू बहा रहा है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल के मंडी जिला के बहुचर्चित हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की।हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से संबंध रखने वाले बहुचर्चित हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर की 9 साल की बेटी का निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से उनकी बेटी बीमार थी। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 9 साल की मासूम बेटी की आज मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस जीवा नंद चौहान ने मृत्यु की पुष्टि की है। मनोज ठाकुर की बेटी पहले से ही रक्त की बीमारी से जूझ रही थी और उसका खून हर महीने बदला जाता था। इस बीमारी के चलते ही उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बच्ची को अनीमिया और सांस लेने में भी परेशानी थी। मनोज सरकाघाट से संबंध रखते हैं। हम इस बेटी के निधन पर गहरा शोक जाहिर करते हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर इस बच्ची की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह महान दुख सहन करने की क्षमता प्राप्त हो। ओम शांति! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments