BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

लडभङोल के ऊटपुर गांव में रविवार को नवनिर्मित महिला मंडल ने चलाया सफाई अभियान!


लड़भडोल तहसील के ऊटपुर गांव में रविवार को नवनिर्मित महिला मंडल ने गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने सफाई अभियान के अन्तर्गत ऊटपुर गांव में स्थित मुख्य सड़क से पंचायत घर की तरफ जाने वाली सड़क की सफाई सुनिश्चित बनाई गई।  इस अभियान में महिला मंडल के सदस्यों ने रास्ते में उगी हुई बरसाती घास को उखाड़कर रास्ते को चलने योग्य बनाया।  महिला मंडल ऊटपुर की प्रधान पवना देवी ने बताया की उन्होंने सफाई अभियान शुरू करके गांव को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि सफाई का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होने समस्त गांव वासियों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें तथा वे अपने-अपने घरों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाएं रखें।  उन्होंने कहा की महिला मंडल समय पर ऐसे अभियान आयोजित करता रहता है। रविवार दोपहर बाद शुरू किये गए इस सफाई अभियान में महिला मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अभियान के दौरान सभी महिलाओं ने मास्क पहनकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए साफ-सफाई की

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments