BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

महत्वपूर्ण सूचना! 17 अक्टूबर 2020 से लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां में होंगे क्रिकेट टूर्नामेंट! इच्छुक व्यक्ति ले सकते हैं भाग!


17 अक्टूबर 2020 से लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7100/- रुपए की धनराशि और रनर अप्प टीम को ₹3100 की धनराशि इनाम में दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस ₹1000 रखी गई है। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड भी दिए जाएंगे। अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। बदतमीजी करने वालों को डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा। अगर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की संख्या अधिक होती है तो इनामी राशि और भी बढ़ सकती है। तो फिर देर किस बात की है? इच्छुक खिलाड़ी रहें तैयार और वो ले सकते हैं इस प्रतियोगिता में भाग और दिखा सकते हैं अपने जौहर! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments