BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

विधायक प्रकाश राणा ने बिहू पंचायत में सुनी जन समस्याएं! कहा 11 करोड की पेयजल परियोजना का काम जल्द होगा शुरू!


विधायक प्रकाश राणा ने आज जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिहूं में जन समस्याएं सुनी और इस अवसर पर उपस्थित भारी जन समूह को संबोधित किया। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि बिहूं क्षेत्र के लिए 11 करोड़ रूपये की पेयजल योजना को स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस परियोजना की टैंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है तथा जल्द ही इसका कार्य शुरू होने वाला है। विधायक इस मौके पर विधायक प्रकाश राणा की धर्म पत्नि तथा हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य रीमा राणा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।उन्होने कहा कि जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र की चार दशकों से चली आ रही मांग को पूरा कर चौंतड़ा में जलशक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय खोला गया है। इस कार्यालय के खुल जाने से आज लगभग 160 करोड़ रूपये की विभिन्न पानी की स्कीमों को न केवल स्वीकृति मिली है बल्कि अधिकत्तर पर कार्य भी चल रहा है। उन्होने हैरानी जताते हुए कहा कि बिहूं क्षेत्र आज भी पानी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन अब आने वाले समय में इस क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होने हैरानी जताते हुए कहा कि वर्ष 2001 में नौहली के लिए स्वीकृत हुई पानी की स्कीम को उन्होने आकर न केवल पूरा किया बल्कि इसे चालू करवाकर लोगों की इस गंभीर समस्या को हल करने का प्रयास किया है। साथ ही कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को नल और नल में जल उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य चल रहा है।

विधायक प्रकाश राणा ने राजनैतिक विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा है कि यहां के लोगों को केवल वोट की राजनीति के लिए ही इस्तेमाल किया जाता रहा है तथा विकास आज भी इस क्षेत्र से कोसों दूर है। लेकिन अब न केवल यहां की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा बल्कि अन्य विकास कार्यों को भी गति प्रदान की जा रही है। उन्होने कहा कि जोगिन्दर नगर क्षेत्र का समग्र विकास एवं आम जनमानस की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता में हैं। विधानसभा क्षेत्र के जोगिन्दर नगर, चौंतड़ा, लडभड़ोल व मकरीड़ी के साथ-साथ बिहूं में भी प्रतिमाह पहुंचकर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं को उनके घर-द्वार हल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने अधिकारियों को भी जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा कि ताकि आम जनमानस को छोटी-छोटी समस्याओं के निवारण को लेकर अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य रीमा राणा ने कार्यक्रम में मौजूद महिला मंडल प्रधानों एवं सदस्यों को सम्मानित भी किया। इस अवसर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM












STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments