BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

CORONA UPDATE :- लडभङोल में दो लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव!

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में लडभड़ोल  क्षेत्र के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वाथ्य विभाग की टीमें कोरोना पॉजिटिव के घरों में पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिविल अस्पताल  लडभड़ोल क्षेत्र में इन दोनो  युवकों की सहित कुल 17 लोगो की  सैंपलिंग की गई थी। लडभड़ोल के 19 वर्षीय  व्यक्ति  और  45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री को स्वास्थ्य विभाग खंगाल रहा है। 45 वर्षीय व्यक्ति लड़भड़ोल में  सब्जी की दुकान करता है। 19 वर्षीय युवक ने स्वेच्छा से अपना कोविड-19 टैस्ट करवाया था जिसकी बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। ।एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के सैंपल लिए थे। कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जाएगा और इनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा और उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। मामले की पुष्टि सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने की है। हम इनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी जनता से अपील है की संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

  1. O ara bhai bnde ko koi symptoms ni the jaali news ni deni

    ReplyDelete

Post a Comment