BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

महिला से अश्लील हरकतें करने पर जोगिंदरनगर बाजार में मनचले युवक की हुई धुनाई!

 संकेतिक फोटो
प्राप्त सूत्रों के अनुसार शहर में महिला से अश्लील हरकतें करने पर मनचले युवक की शहरियों ने जमकर धुनाई कर दी। वीरवार दोपहर बाद पुराने पंजाब नेशनल बैंक के पास एक युवक वहां से गुजर रही महिला को अचानक ही परेशान करने लगा। महिला के विरोध के बावजूद भी युवक ने अश्लील हरकतें करनी आरंभ कर दी। इस मंजर को देखकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और युवक को समझाकर वहां से चले जाने के लिए कहा पर युवक महिला को परेशान करता रहा जिसके चलते लोगों ने युवक की बीच सड़क पर धुनाई कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस में दोनों को थाने तलब किया। जोगिंदर नगर थाना प्रभारी संदीप शर्मा के अनुसार महिला की लिखित शिकायत के बाद ही पुलिस आगामी कार्यवाही अमल में लाएगी। नारी हर रूप में पूजनीय है। जो नारी जीवन देती है उसके साथ ऐसी हरकतें नहीं होनी चाहिए। हम इस घटना के ऊपर गहन रोष प्रकट करते हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

Post a Comment