BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

21 जून को हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकैन्डरी स्कूल के सौजन्य से पतंजलि योगपीठ लडभङोल आयोजित करेगा अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस!


अंतरष्ट्रीय विश्व योग दिवस हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल लड़ भड़ोल में पतंजलि योगपीठ भड़ोल के सौजन्य से आयोजित किया गया। यह जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य विकास उपाधयाय ने दी। उन्होंने  बताया कि  पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष व् योग शिक्षक भीम सिंह और योग शिक्षक  विजय कान्त, कुलदीप ने लोगो को योग और प्राणायाम के गुर सिखाये और  बच्चों, युवाओं और बुजुर्गो को आसन, सूक्ष्म  व्यायाम, प्राणायाम और  योगिंग - जॉगिंग के गुर भी सिखाये। वहीं आयुर्वेदिक औषधियों से होने वाले अचूक फायदों के बारे में भी बताया और बताया कि  प्राणायाम को नियमित तौर पर करने से जीवन में अद्भुत परिवर्तिन  होता है और वर्तमान कोरोना महामारी में योग व् प्राणायाम से हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं  वहीं इस दिन जड़ी - बूटियों --गिलोय, आंवला गोमूत्र, नीम, तुलसी, कड़ी पत्ता, शीशम, आदि से होने वाले लाभों के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि आंवला के नियमित उपयोग से आँखों की रौशनी और रोग प्रतिरोधिक क्षमता का विकास होता है। योग दिवस में शोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया ,उन्होंने वच्चों को लम्बाई बढ़ाने के लिए भिन्न भिन्न आसन ताड आसन आदि करवाए। वहीं मंडूक आसन , सर्प आसन ,  बज्र आसन और सूर्य नमस्कार भी करवाया, उन्होंने  आहार के बारे में बताया कि सुबह नाश्ते के साथ दही दोपहर को छाछ तथा रात को हल्का भोजन लें और दूध में हल्दी मिलाकर पियें इससे मनुष्य की काया हमेशा स्वस्थ रहती है और बताया कि स्वस्थ मनुष्य में ही स्वस्थ आत्मा निवास करती है और कहा  कि प्रतिदिन सुबह योग करें और दिनभर कर्मयोग करने से मनुष्य जीवन भर पुरषार्थ के मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ता है l   अंतर्राष्टीय योग दिवस के मौके पर  आंचल शर्मा , विकास,  बलदेव(डी. एस. पी ) राकेश कुमार अधिवक्ता , आस्था. राकेश,  सृजन,  अभिषेक , अन्वी ,  गोरी,  सुचिता, शिवांशी   वितां कुमारी, विभु,  वरुण सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई l

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से आप सबको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं! योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जीवन को जी ने का एक दर्शन है जो आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका है। अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को स्थान अवश्य दें। योग करें, स्वस्थ रहें! धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments