BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

जोगिंदर नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने केंद्र सरकार से जरुरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देने कि की मांग!


जोगिंदर नगर युवा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल के अनुसार आज इस महामारी और आर्थिक संकट के दौर में देश को पटरी पर लाने के लिए जिस तरह से राहुल गांधी जी ने न्याय योजना की बात कही थी आज उस योजना की हिंदुस्तान के जरूरतमंद लोगों को बहुत जरूरत है। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 72 हजार रुपये और मसिक 6 हजार रुपये जरूरतमंद परिवारों को मिलने थे। उस योजना के माध्यम से मिलने वाले पैसे से देश के अंदर भुखमरी और बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलना था और अर्थव्यवस्था को चलाने में मजबूती मिलनी थी। आज इसी कड़ी में जोगिंदरनगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के 30 जरूरतमंद परिवारों को राजीव गांधी जी की 29 वीं पुण्यतिथि पर एक दिन का न्याय देकर 200 रुपए प्रति व्यक्ति बांटा।
उन्होनें बताया कि युवा कांग्रेस, केंद्र सरकार से मांग करती है कि जरूरतमंद लोगों को छह महीने का न्याय दें। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने हिंदुस्तान के जरूरतमंद लोगों के लिए इस योजना को लाने की सोच रखी है।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

  1. Great Job Jaswal Sahib, Jai Congress Vijay CONGRESS 👍👌🙏!

    ReplyDelete

Post a Comment