BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

लडभङोल के निकटवर्ती क्षेत्र कांगड़ा के सरी मोलग के तीन लोग पाए गए कोरोना संक्रमित! प्रदेश में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या हुई 104 !


हिमाचल में अब तक 104 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार दोपहर तक प्रदेश में 12 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी लोग मुंबई से आए थे हालांकि अच्छी बात यह है कि इन सभी को प्रशासन की तरफ से क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। बुधवार सुबह कांगड़ा जिला के 5 और 1 कुल्लू जिला का पॉजिटिव केस आया। इसके बाद दो मासूम बच्चों समेत कांगड़ा जिले के छह और लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें लडभङोल के निकटवर्ती कांगड़ा जिला की सीमा में सरी मोलग नामक स्थान से संबंध रखने वाले तीन लोग हैं जिनमें एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। कांगड़ा पालमपुर के भवारना के पास चंचेङ गांव का व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके इलावा बैजनाथ के खोली नामक स्थान से एक 21 वर्षीय युवक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है और लंबा गांव से एक छोटी बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
बेहद जरूरी है एहतियात रखना!
दोस्तों इस समय एहतियात रखना बेहद जरूरी है। कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह तो अच्छा है कि प्रशासन बाहर से आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन कर रहा है नहीं तो स्थिति बद से बदतर हो सकती थी। कल से मंडी जिला में नाइयों की दुकानें भी खुल जाएंगी। सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी के स्थान पर भी ध्यान रखना जरूरी है। बेहतर रहेगा लोग नाइयों की दुकान पर अपना टॉवल लेकर जाएं और पीने के लिए घर से ही पानी लेकर जाएं। सरकार धीरे-धीरे कर्फ्यू में ढील दे रही है। अब लोगों के ऊपर निर्भर करता है कि वह इसे संजीदा तौर पर लेते हैं या इसे मजाक समझते हैं। जाहिर सी बात है कि एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी का विशेष ध्यान रखें क्योंकि सावधानी में ही सुरक्षा है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments