BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

शिक्षक संघ जिंदाबाद! COVID-19 से निपटने हेतु प्राथमिक शिक्षा संघ चौंतङा-I जोगिंदर नगर के सदस्यों ने दिया 103221 ₹ का चेक!


COVID-19 से निपटने हेतु क्षेत्र के बहुत से दानवीर आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ और नाम जुड़ने जा रहे हैं। इस बार क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक संघ आगे आए हैं। पिछले कल प्राथमिक शिक्षा संघ चौंतङा-II (लडभङोल) के सदस्य कोविड-19 फंड में सहायता के लिए आगे आए थे तो आज प्राथमिक शिक्षा संघ चौंतङा-I (जोगिंदर नगर) के सदस्यों ने कोविड-19 के तहत राहत कोष में सहयोग राशि दी है।

प्रेम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से 103221/- रुपए का चैक किया भेंट!

प्रेम मैमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में कोरोना संक्रमण से फैली महामारी से निपटने हेतु जमा  सहयोग राशि प्राथमिक शिक्षा संघ चौंतड़ा-1 जोगिंन्गरनगर के सदस्यों ने कोविड -19 के तहत  मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए एक लाख तीन हजार दो सौ इकीस रुपए का चैक  विधायक  प्रकाश राणा को सौंपा है।यह सहयोग राशि प्राथमिक शिक्षक संघ चौंतङा-II ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रेम मैमोरियल पब्लिक चैरिटबल ट्रस्ट में जमा की है।

विधायक महोदय ने जताया दानवीरों का आभार!

विधायक  प्रकाश राणा व  ट्रस्ट प्रभारी प्रेम चंद राणा ने सभी दानी लोगों  का सहयोग हेतु  आभार व्यक्त किया है।

LADBHAROLNEWS.COM जोगिंदर नगर क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षा संघ के सदस्यों का कोविड-19 में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments