BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

लॉक डाउन का इफेक्ट :- जोगिंदर नगर के बालक रूपी में हुई शादी में मास्क पहनकर विवाह किया दूल्हा दुल्हन ने, ना बैंड बाजा ना रिश्तेदार!


लडभडोल  (जोगेंद्रनगर) लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर भीड़ एकत्रित करने पर पाबंदी है। ऐसे में अप्रैल माह में तय हुई शादी समारोह भी हो रहे हैं जिसमें सोशल डिस्टैसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंडी जिला के उपमंडल जोगेंद्रनगर में भी शादी समारोह के कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके से संपन्न हुआ है। जिसमें किसी भी बाहरी मेहमान को न बुलाकर सिर्फ लड़का लड़की के पक्ष वालों ने शादी में भाग लिया। इस दौरान दुल्हा दुल्हन ने अपने मुंह पर मास्क पहनकर कोरोना वायरस से बचाव का संदेश दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस शादी में दुल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों के करीब आठ से दस सदस्य ही मौजूद रहे। जोगेंद्रनगर की निचला गरोडू पंचायत के बालकरूपी गांव के जगदीश कुमार की पुत्री निधी शर्मा की शादी बस्सी के आशीष शर्मा के साथ गत वर्ष अक्तूबर माह में रिश्ता तय कर अप्रैल की 26, 27 तारीख को शादी होना तय हुआ था। शादी के ठीक एक माह पूर्व लॉकडाउन हो गया लेकिन परिवार के लोगों ने शादी की तिथी आगे बढ़़ाने की बजाय तय दिन में शादी की रश्म पूरा करने का निर्णय लिया साथ लॉकडाउन के नियमों की भी अनुपालना पर दोनों पक्षों ने अपनी वचनबद्धता दिखाते हुए सामाजिक दूरी का भी पालन किया। इस शादी में बारात बिना बैंड बाजे से पहुंची और अन्य फिजूल खर्ची पर भी दोनों पक्षों ने बुद्धिमता का परिचय दिया। दोनों पक्षों के पंडित ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ शादी को संपन्न करवाया। रविवार देर रात जोगेंद्रनगर में पहुंची बारात सोमवार सुबह वापिस हुई। शादी के उपरांत विदाई के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद देकर खुशी-खुशी विदा किया।


दुल्हन के मामा दिल्ली में रहे फंसे, पिता ने निभाया शादी की सब रस्मों को और लाडली बेटी को किया विदा!

हिंदू रिति रिवाज के अनुसार शादीयों में दुल्हन के मामा की अधिक भूमिका रहती है। लेकिन शहर की इस शादी में दुल्हन के मामा दिल्ली में फंसे रहे इसलिए पिता को ही सभी रश्मों को अदा कर बेटी को विदा करना पड़ा। दुल्हन निधी शर्मा के मामा अशोक दत्ता भारतीय सेना में कार्यरत हैं तथा लॉकडाउन के दौरान वह अभी भी दिल्ली में फंसे हुए हैं। इस अनोखी शादी में दुल्हन की माता मंजू शर्मा, दुल्हन की बहन नेहा शर्मा, भाई निखिल और दुल्हे पक्ष की ओर से दुल्हे के पिता नागेंद्र पाल, भाई विक्की और दुल्हे की बहन पूनम ही मौजूद रहे।

दुल्हन पक्ष वालों ने चौखट में बारात का स्वागत करते समय वर पक्ष वालों के हाथों को करवाया सैनिटाइज!

दुल्हन की चौखट में बारात पहुंचने पर दुल्हा पक्ष का स्वागत करने से पहले दुल्हन पक्ष की ओर से पिता जगदीश कुमार ने दुल्हा पक्ष के कुल पांच सदस्यों के हाथ सैनिटाइज करवाए फिर शादी के मंडप में प्रवेश करवाया। सभी का स्वागत करने के बाद रात्रि भोजन व सुबह का नाश्ता करवाकर बारात को विदा किया गया।

खौफ के साथ साथ बहुत से सकारात्मक बदलाव लाया कोरोना!

जी हां दोस्तों, खौफ के साथ साथ कोरोना समाज में बहुत से सकारात्मक बदलाव लेकर आया। जहां एक और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन और प्रदूषण नहीं हुआ वहीं लोगों को कम संसाधनों में जीने की शिक्षा दे रहा है। आमतौर पर कन्या पक्ष पर बारात का काफी खर्च आता है लेकिन इस दौर में लोग सादा तरीके से शादी करने को विवश है और अच्छी बात यह है की बेफिजूल का खर्चा नहीं हो रहा। आगे भी समाज इस चीज से शिक्षा ले सकता है।LADBHAROLNEWS.COM नवविवाहित जोड़े को विवाह की शुभकामनाएं देता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments