BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

जोगिंदर नगर के छपरोट में अस्थाई शिविर में जम्मू कश्मीर के मजदूर खुले आसमान के नीचे भूखे रातें गुजारने को मजबूर!


जोगिंदर नगर में जम्मू कश्मीर के मजदूर खुले आसमान के नीचे भूखे रातें बिताने को मजबूर थे जिनकी सहायता को अब प्रशासन आगे आया है। लाॅक डाउन के दौरान ठेकेदार ने इनको छोड़ दिया है और इस स्थिती में फटे तिरपालों में भूखे रहने को मजबूर है। यह 12 मजदूर जोगिंदर नगर से आठ किलोमीटर दूर गांव छपरोट में लोक डाउन के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। यह लोग मंडी जिला के एक बड़े ठेकेदार के साथ पहुंचे थे लेकिन देश में अचानक कोरोना वायरस के संभावित खतरे लोकडाउन और कर्फ्यू के बीच फंस चुके हैं।

शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस थाने के प्रोबेशनल सब इस्पेक्टर ऊद्धम सिंह ने मजदूरों से बातचीत करके उनकी व्यवस्था जानी जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। इन मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने से पहले भोजन की पुख्ता व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया है।

SDM श्री अमित मेहरा की अनुसार प्रशासन की तरफ से इन मजदूरों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इनके ठहरने के लिए भी शहर में व्यवस्था की गई है और इन्हें जल्द ही वहां से रेस्कयू किया जाएगा।

LADBHAROLNEWS.COM जनता से अपील करता है कि अगर आपके आस पास कोई गरीब या फिर कोई परदेसी भूखा रहने को मजबूर है तो कृपया उसकी सहायता करें अथवा प्रशासन को सूचित करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments