BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

विदेशों से आए लोगों के घरों के बाहर स्वास्थ्य विभाग लगा रहा लाल पोस्टर!


लोगों को जागरुक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता से कार्य कर रहा है। विदेशों से लोगों के घर के बाहर विभाग लाल रंग के पोस्टर लगा रहा है।
क्या है लाल पोस्टर लगाने और HOME QUERENTINE का मतलब!

विदेश से आए लोगों को घर की एक कमरे में निगरानी यानी होम क्वारनटाईन पर रखा गया है तो ऐसे समय में आपका इन घरों में जाना निषेध है। यह अत्यंत आवश्यक है क्योंकि कोरोना वायरस के लक्षण कई बार देरी से आते हैं और ऐसे में लोगों को 14 से 28 दिनों तक निगरानी पर रखा जा रहा है। आपके आसपास कोई व्यक्ति विदेश से लौटा है, और ऐसे ही घूम रहा है तो उसकी जानकारी दीजिए। कांगड़ा में बहुत से लोग ऐसी जानकारी पहले ही विभाग को दे चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग उनसे घर के बाहर लाल पोस्टर लगा रहा है जिसका मतलब है कि विभाग उनकी निगरानी कर रहा है। ऐसे लोग बाहर खुले में नही घूम सकते हैं। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें। जानकारी छुपाने वालों और अंदर ऑब्जरवेशन मे जो लोग है अगर वह खुले में घूमते पाए जाते हैं तो पर विभाग आवश्यक कार्यवाही करेगा। ऐसे में घबराने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। यह कार्यवाही तो विभाग केवल यह सुनिश्चित करने के लिए कर रहा है कि अगर कोई संक्रमित है आगे और लोग संक्रमित ना हों।

LADBHAROLNEWS.COM जनता से लॉक डाउन की स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग की अपील करता है। जब प्रशासन जनता के स्वास्थ्य के विषय में सोच रहा है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम प्रशासन के साथ सहयोग करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments