BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

लडभङोल! ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां की जनता ने की बस योग्य पुल बनाने की मांग!


तहसील लड भङोल की ग्राम पंचायत उटपुर के गांव भ्रां की जनता ने गांव में बने पैदल चलने योग्य पुल को बस योग्य बनाने की मांग की है। इस पुल का शिलान्यास पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने 1998 में किया था और इस पुल से छोटी गाड़ियां ही आरपार जा सकती हैं।
छोटी गाड़ियों के माध्यम से तहसील लडभङोल से जिला हमीरपुर के लिए जाने के लिए मात्र अढ़ाई घंटे लगते हैं लेकिन बड़ी गाड़ी वालों को हमीरपुर जाने के लिए 50 से 60 किलोमीटर का अधिक सफर तैयार करना पड़ता है जिसके लिए लोगों को अतिरिक्त समय के साथ अधिक किराया भी देना पड़ता है।

तहसील लडभङोल के लोगों की मांग है कि बिनवा खड्ड पर बने इस पुल को बस योग्य बनाया जाए ताकि ना केवल लडभङोल बल्कि जोगिंदरनगर के लोगों को भी इस पुल का लाभ मिल सके।

ग्राम पंचायत उटपुर भाजपा शक्ति केंद्र के अध्यक्ष जगरनाथ चौहान ने स्थानीय जनता की मांग पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद रामस्वरुप शर्मा,  जोगिंदर नगर की विधायक प्रकाश राणा और भाजपा अध्यक्ष जोगिंदर नगर श्री पंकज जमवाल से इस मांग को पूरा करने का आग्रह किया है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments