BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

संत निरंकारी सत्संग ब्रांच लडभङोल ने गुरुदेव बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के पावन जन्मदिन के अवसर पर लिया सफाई अभियान में हिस्सा और किया लंगर का आयोजन!


लडभडोल :- आज संत निरंकारी सत्संग ब्रांच लडभङोल ने निरंकारी मिशन के गुरुदेव बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर सत्संग भवन के परिसर में सफाई अभियान चलाया।लडभङोल से संत निरंकारी मिशन से जुड़ी बहन रीता ने 

LADBHAROLNEWS.COM को बताया कि आज सद्गुरु माता सुदीक्षा  सविंदर हरदेव जी महाराज की अपार कृपा से संत निरंकारी मिशन साध संगत ब्रांच लडभङोल के सेवादल और साथ संगत के समस्त भक्तों ने करुणा,  निर्मल, शीतल जल धारा के समान, जन जन के हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सत्संग भवन के परिसर में सफाई अभियान चलाकर गुरुदेव का जन्म दिवस मनाया।

सेवादल यूनिट लडभङोल के संचालक महात्मा सुरेश जी की देखरेख में बड़ी ही शालीनता से मानवता के मसीहा, एकत्व में सद्भाव और "दीवार रहित संसार" की परिकल्पना को विश्वव्यापी बनाने वाले बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को याद किया। समस्त सेवादल के भाई-बहनों और साथ संगत के भक्तों ने सफाई अभियान चलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर ब्रांच के मुखी भूरी सिंह, अशोक, चुनीलाल, बुद्धि सिंह, बहन रीता, प्रेरणा, सीमा ,रीमा इत्यादि ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। तदोपरांत सत्संग भवन के परिसर में लंगर का आयोजन भी किया गया।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से संत निरंकारी मिशन से जुड़े सभी लोगों और गुरुदेव बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments