BREAKING NEWS:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गुस्साए लोगों ने एक विशाल रोष रैली निकालकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष रैली नई मार्केट से शुरू होकर पूरे लडभड़ोल कस्बे में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगो ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन को स्थानीय व्यापारियों का भी पूरा समर्थन मिला। शहर के सभी व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। रैली के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्र...

दुखद समाचार! जोगिंदर नगर के भरोंण गांव के 22 वर्षीय फौजी ओम दत्त नहीं जीत पाए जिंदगी की जंग, मृत्यु से समूचे क्षेत्र में फैली शोक की लहर!


दुश्मनों से हार ना मानने वाले भारतीय सेना के एक सिपाही की जिंदगी बीती रात समाप्त हो गई। मरने से न डरने वाला एक जांबाज सिपाही जिंदगी की जंग हार गया। हम बात कर रहे हैं लडभङोल क्षेत्र की पंचायत रोपङी-कलैहङू के गांव भरोंण के एक सिपाही 22 वर्षीय ओम दत्त पुत्र रमेश कुमार की। अब वह जांबाज सिपाही हमारे बीच नहीं रहा।

डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुए थे भारतीय सेना में भर्ती,दुर्घटना में हुए थे घायल!

लडभडोल न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार  22 वर्षीय ओम दत्त पुत्र रमेश कुमार निवासी  भरोंण भारतीय सेना में शामिल थे और हाल ही में छुट्टी पर घर आए हुए थे 23 फरवरी को वहअचानक घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए थे हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ के चंडी मंदिर  स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी वीरवार 27 फरवरी शाम को उपचार के दौरान उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

परिजन हुए रो रो कर बेहाल, क्षेत्र में फैली शोक की लहर!

उनकी मृत्यु के कारण उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उनके पीछे परिवार में उनके माता-पिता और दादा दादी है जिनका गम के कारण बुरा हाल है। अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही ओम दत्त भारतीय सेना में भरती हुए थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला और शव की पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा!

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लडभङोल इसकी मुख्य आरक्षी अनिल कुमार जी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने धारा 174 CRPIC के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में मृतक की पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से समूचे क्षेत्र में शौक लहर फैल गई है।

LADBHAROLNEWS.COM सैनिक ओम दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित करता है! भगवान उनके परिवार को यह महान दुख क्षमता दे।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments