BREAKING NEWS:

आंगनवाड़ी विभाग से हेल्पर पद से दो आंगनवाड़ी हेल्पर हुई सेवानिवृत्त!

Image
🔴लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)आंगनवाड़ी सर्कल लड भडोल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ममाण की हेल्पर श्रीमती भानो देवी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत हो गईं। साथ ही सर्किल खदर से आंगनबाड़ी केंद्र मांगडोल के हेल्पर माया देवी ने 60 वर्ष आयु  पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुईं।इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। आज अपने आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए इन्होंने स्टाफ तथा अन्य लोगों को नाम आंखों से विभाग को अलविदा कहा। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ तथा परिजनों ने हार पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। सुपरवाइजर चूड़ामणि तथा पूरे स्टाफ ने मिलकर भानु देवी को सूट और कंबल और माया देवी को सूट और मिक्सी तोहफे के तौर पर भेंट की। आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर चूड़ामणि का संपूर्ण स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इनका व्यवहार सराहनीय रहा।

लड भङोल क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमङा आस्था का सैलाब। महादेव के दर्शनों को पधारे सैंकड़ों लोग।

लड भङोल क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमङा आस्था का सैलाब। महादेव के दर्शनों को पधारे सैंकड़ों लोग।



जी हां दोस्तों, आज सावन का दूसरा सोमवार है। सुबह से ही नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में महादेव के दर्शन करने के लिए सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान शिव को आशुतोष माना जाता है क्योंकि वह सहज ही भक्तजनों पर प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहते हैं। भोलेनाथ के दरबार में शीश झुकाने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया है।




LADBHAROLNEWS.COM की ओर से आप सब को सावन मास के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं। सबको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो और इलाके में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, ऐसी हमारी कामना है। धन्यवाद।         वीडियो


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111



Comments

Post a Comment